Tuesday, March 27, 2012

करोड़ों की आय छोड़ दी

चुरू जिले का एक क़स्बा है -
सरदारशहर |
वहां का एक परिवार है 
चैनरूप सम्पतराम |
यह परिवार सात पीढ़ियों से करोड़पति परिवार कहा जाता है |
अपनी नैतिकता और ईमानदारी के लिए यह परिवार पुरे राजस्थान का नामचीन परिवार बना |
आज़ादी से पहले महाराज गंगासिंहजी जो बीकानेर के महाराज थे,
उनके द्वारा कई तरह की छूट, बख्शीशें इस परिवार को मिली |
एक समय आया,
जब इस परिवार के मुखिया ने पानी के जहाज से आयातित चीजों के व्यापार का परित्याग कर दिया |
वस्तुतः ऐसा कोई सच्चा जैन श्रावक ही कर सकता है |
एक जमे-जमाये व्यापार को,
जिसमें करोड़ों की आय होती थी,
इसलिए छोड़ दिया कि
वह पानी के जहाज़ में लद कर आता था,
जिसमें अपकाय जीवों की हिंसा होती थी |
कोई व्यापार कुशल आदमी इस तरह के निर्णय का मजाक उडाएगा,
किन्तु जिसने तत्व को गहराई से समझा है,
हिंसा-अहिंसा के सूक्ष्म तत्व को जानता है,
वह अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर त्याग को महत्व देगा |

No comments:

Post a Comment